Deshbhakti Song

Aarambh hai Prachand Song Lyrics In Hindi English – Piyush Mishra | आरम्भ है प्रचंड |

Aarambh hai Prachand Song

About Song : Aarambh hai Prachand Song From The Movie Gulal. Music Lable By Piyush Mishra. This Beautiful Song Sung By Piyush Mishra. And Music By Piyush Mishra. Song Lyrics Written By Piyush Mishra. And Featuring By Piyush Mishra.

SongAarambh hai Prachand (2023)
MovieGulal
SingerPiyush Mishra
MusicPiyush Mishra
LyricsPiyush Mishra
DirectorPiyush Mishra
FeateringPiyush Mishra
Music LabelPiyush Mishra

Aarambh hai Prachand Song Lyrics In Hindi

आरम्भ है प्रचण्ड, बोले मस्तकों के झुंड
आज जंग की घड़ी की तुम गुहार दो
आन बान शान या कि जान का हो दान
आज इक धनुष के बाण पे उतार दो
आरम्भ है प्रचण्ड…

मन करे सो प्राण दे, जो मन करे सो प्राण ले
वही तो एक सर्वशक्तिमान है
कृष्ण की पुकार है, ये भागवत का सार है
कि युद्ध ही तो वीर का प्रमाण है
कौरवों की भीड़ हो या पांडवों का नीड़ हो
जो लड़ सका है वो ही तो महान है
जीत की हवस नहीं, किसी पे कोई वश नहीं
क्या ज़िन्दगी है ठोकरों पे मार दो
मौत अंत है नहीं, तो मौत से भी क्यों डरें
ये जा के आसमान में दहाड़ दो
आरम्भ है प्रचंड…

वो दया का भाव, या कि शौर्य का चुनाव
या कि हार का वो घाव तुम ये सोच लो
या कि पूरे भाल पे जला रहे विजय का लाल
लाल ये गुलाल तुम ये सोच लो
रंग केसरी हो या मृदंग केसरी हो या कि
केसरी हो ताल तुम ये सोच लो
जिस कवि की कल्पना में, ज़िन्दगी हो प्रेम गीत
उस कवि को आज तुम नकार दो
भीगती मसों में आज, फूलती रगों में आज
आग की लपट का तुम बघार दो
आरम्भ है प्रचंड…

Aarambh hai Prachand Song Official Video

lyricsAdda We would like to show you notifications for the latest lyrics updates.
Dismiss
Allow Notifications